नालंदा, जुलाई 13 -- बिहार के नालंदा जिले में ट्रेन हादसा हो गया है। यहां मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी हो गई हैंं। मालगाड़ी के बेपटरी होने से इस रूट पर कई ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर पड़ा है। हादसे के बाद रेलवे की टीम स्थिति को संभालने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि नालंदा जिले में हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब फतुहा से नटेसर जा रही एक खाली मालगाड़ी की चार बोगियां अचानक बेपटरी हो गईं। घटना के बाद रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया, जबकि हिलसा-चिकसौरा मार्ग समेत आसपास के कई रेलवे फाटकों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। खाली मालगाड़ी फतुहा से नटेसर की ओर जा रही थी। हिलसा रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय अचान...