अनूप कुमार, जून 15 -- Nalanda Mob Lynching: बिहार के नालंदा जिले से कानून-व्यवस्था को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ राजगीर थाना क्षेत्र के झुनकिया बाबा मंदिर के समीप चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों की उग्र भीड़ द्वारा कथित तौर पर की गई बेरहम पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह पूरी घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। मॉब लिंचिंग की इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव और सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों युवकों को लहूलुहान और गंभीर हालत में रेस्क्यू कर पहले अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर और बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।दीपनगर के गंजपर गांव के रहने वाले थे दोनों 22 वर्षीय मृतक राजगीर के डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने घटना के...