एक संवाददाता, जुलाई 19 -- बिहार के नालंदा जिले में जिस तरह से एक परिवार उजड़ गया उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। कहा जा रहा है कि अवैध संबंध के चक्कर में परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। नालंदा जिले में चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों ने अलग-अलग आत्महत्या का प्रयास किया। इसमें ससुर और बहू और एक बेटे की मौत हो गयी। मृतकों में 62 वर्षीय दिलचंद्र तांती, उनकी 30 वर्षीया बहू गौरी देवी और दिलचंद्र के बेटे रंजीत (40) शामिल हैं। वहीं, दिलचंद्र के दूसरे बेटे पुरुषोत्तम (35) का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर है। रंजीत बड़ा तो पुरुषोत्तम छोटा है। रंजीत और उसकी पत्नी गौरी ने जहर खा लिया, तो दिलचंद्र व पुरुषोत्तम ने फांसी लगा ली। घटना का कारण परिवार ...