नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- बिहार में अपराधियों पर पुलिस का प्रहार जारी है। अब नवादा जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच सुबह-सुबह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हाफ एनकाउंटर करते हुए एक अपराधी को गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि रोह थाना क्षेत्र के कोशी गांव में राइस मिल के पास रविवार को पौ फटने से पहले करीब तीन बजे पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किया गया है। अपराधी की पहचान जमुई जिले के लछुआड़ गांव निवासी मिंटू यादव के रूप में हुई है। 23 जनवरी को रोह थाना क्षेत्र के कोशी गोड़ीहारी पथ ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर अशोक कुमार की नृशंस हत्या में इसकी संलिप्तता पाई गई थी और पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस को सूचना मिली कि मिंटू अपने अन्य साथियों के साथ दो अलग-अलग बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.