हाजीपुर, मार्च 14 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र भारत की आजादी आंदोलन में तत्कालीन युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी थी। जिसमें असंख्य युवाओं ने अपनी पढ़ाई त्याग कर यहां तक कि पेशा और नौकरियों को भी छोड़कर स्वाधीनता आंदोलन में भूमिका निभाई थी। ऐसे ही महान युवाओं में शामिल थे वीरचंद पटेल। उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपनी वकालत को छोड़कर आंदोलन में भागीदारी निभाई थी। यह बातें बीआरए बिहार विश्वविद्यालय सिंडिकेट सदस्य वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहीं। वीरचंद पटेल स्मारक महाविद्यालय देसरी में स्वतंत्रता सेनानी वीरचंद पटेल की 116वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा की स्वतंत्रता के बाद बिहार के नवनिर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहते हुए श्री पटेल ने बिहार की दशा सुधार का काम किया। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.