वाराणसी, मई 11 -- वाराणसी। बिहार के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। रात 8:30 बजे मंदिर पहुंचे मंत्री ने धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज की प्रतिमा को नमन किया। उन्होंने धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया। स्वामी शंकरदेव ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और दुशाला प्रदान किया। शिक्षा मंत्री ने मणि मंदिर में स्थापित देव विग्रहों का दर्शन पूजन कर राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। धर्मसंघ के महामंत्री पं.जगजीतन पांडेय के मार्गदर्शन में वेदपाठी बटुकों ने सस्वर वेद पाठ भी किया। यह भी पढ़ें- छतरगाछ नव निर्मित मंदिर में अनुष्ठान पूर्ण यह भी पढ़ें- मलमास मेला में खुलेगी अस्थायी पटेल धर्मशाला-श्रवण यह भी पढ़ें- बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिले...