पटना, मार्च 11 -- बिहार के नए राज्यपाल ले. जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को 43वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाल लेंगे। लोकभवन में आयोजित समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। ले. जनरल हसनैन गुरुवार (12 मार्च) को पटना पहुंचेंगे। दिन में लगभग एक बजे वह एयरपोर्ट से लोकभवन पहुंच जायेंगे। वह बिहार के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर के पूर्व कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। वह 2018 में कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे हैं। हसनैन ने वर्ष 1988-90 में श्रीलंका में ऑपरेशन पवन और 1990-91 में पंजाब में आतंकवाद विरोधी अभियान में भाग लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...