नई दिल्ली, जून 13 -- RJD MLC Sunil Singh Poster: बिहार की राजनीति में चर्चा में रहने वाले राजद एमएलसी सुनील सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कारण है उनका एक पोस्टर जिसे बीजेपी ऑफिस के पास लगाया गया है। अन्य स्थानों पर कुछ पोस्टर देखे गए हैं। इसमें सुनील सिंह के साथ उनकी पत्नी और बेटे की भी तस्वीर मौजूद है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह को नटवरलाल बताया गया है। हालांकि, यह पता नहीं चल रहा है कि पोस्टर किसने लगवाया है अपनी पार्टी के नेता शिवचंद्र राम का विरोध झेलकर एमएलसी बने सुनील सिंह का पोस्ट सबसे बड़ी सियासी विरोधी पार्टी बीजेपी के कार्यालय के पास देखा जा रहा है। पोस्टर में उनके ऊपर कुछ आपराधिक मुकदमे का जिक्र किया गया है। उनके लिए नटवरलाल, धोखाधड़ी के बादशाह यादव समाज को धोखा देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है...