पटना, अप्रैल 15 -- Bihar News: बिहार की राजनीति में मचे उथल-पुथल के बीच एक बड़ी अनहोनी टल गई। पटना के कुम्हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्ता मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब विधायक अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म कर पटना में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने लौट रहे थे। बेगूसराय के जीरो माइल थाना क्षेत्र के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी हवा में दो-तीन बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी।एयर बैग से बची जान मिली जानकारी के अनुसार, विधायक बंगाल चुनाव के कार्यक्रम से पटना लौट रहे थे और सुबह 3 बजे अचानक ट्रक का टायर सामने आ जाने से यह हादसा हुआ है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना होते ही कार के एयर बैग समय पर खुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.