नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। जदयू ने बांका के पार्टी के सांसद गिरिधारी यादव को कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अयोग्य करार देने की मांग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक नोटिस सौंपा है। लोकसभा में जदयू के संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामत ने मंगलवार को यह नोटिस सौंपा। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि गिरिधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन ने बांका लोकसभा क्षेत्र के बेलहर सीट से राजद उम्मीदवार के तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसलिए, पार्टी विरोधी गतिविधयों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। झा ने कहा कि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में यादव ने एक अलग रुख अपनाया था, जबकि पार्टी इस प्रक्रिया के पक्ष में थी। उन्होंने कहा कि बिहार में हुए विधानसभा चुनावों के खिलाफ एक भी शिकायत...