अररिया, मार्च 23 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को बिहार के धर्म, ज्ञान व शौर्य को नमन करते हुए अपनी कविता सुनाई। इसकी सभी ने सहाहना की। एक बानगी- जय बिहार, जय बिहार, जय बिहार बोलिए, यह बिहार धर्म, ज्ञान, शौर्य से है उर्वरा। सभ्यता का शिर मौर्य है, बिहार देखिए, वैशाली (चिरांद) सारण की प्राचीन खुदाई को देखिए। धर्म, ज्ञान, विद्वता का अपना यह बिहार है, महावीर, बुद्ध और वशुंधरा आर्यभट्ट की। चाणक्य और विद्यापति गाँव-गाँव, शहर-शहर, दिनकर, नागार्जुन, रेणु को न भूलिए। आप भी हमारे संग अपना मुँह तो खोलिए, जय बिहार, जय बिहार, जय बिहार बोलिए। जिलेवासियों को बिहार दिवस की बधाई देते हुए डीईओ अपनी कविता को यूं आगे बढ़ाया ......जननी लोकतंत्र की वैशाली आन-बान है....साम्राज्य में मगध जिसकी अपनी शान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.