कुशीनगर, मार्च 29 -- पडरौना, निज संवाददाता।पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी करने के आरोप में जिला पूर्ति अधिकारी ने तीन व्यक्तियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा पडरौना कोतवाली में दर्ज कराया गया है।जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि तीन व्यक्ति पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल व डीजल की कालाबाजारी करते पकड़े गए। उन्हें पडरौना कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है तथा बरामद पेट्रोल व डीजल जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए रंजीत गुप्ता, गुड्डू गोंड व करन जायसवाल जो मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण के निवासी हैं, उनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई डीएम की अनुमति पर की गई है।डीएसओ ने बताया कि जनपद में डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब...