पटना, अप्रैल 9 -- बिहार डेयरी उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी। इसके लिए मत्स्य, डेयरी एवं पशु संसाधन विभाग के डेयरी निदेशालय ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ करार किया है। विकास भवन स्थित विभाग के सभागार में गुरुवार को मंत्री सुरेंद्र मेहता की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। इसी के साथ 'प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन पार्टनरशिप' की औपचारिक शुरुआत हुई। मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी बिहार के डेयरी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बिहार डेयरी को सशक्त बनाना है। टिकाऊ डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देना और बाजार आधारित विकास को सुनिश्चित करना है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के डेयरी उत्पाद की दुनियाभर में पहचान बनेगी। दूध उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित कर बिहार को डेयरी क्षेत्र में अग्रणी बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.