निज संवाददाता, मार्च 11 -- बिहार के जहानाबाद जिले में 17 साल के लड़के की हत्या से सनसनी फैल गई है। घोसी थाना क्षेत्र के बैना गांव में शादी समारोह में नर्तकियों के नृत्य देखने के क्रम में बाराती और शराती पक्ष के लोग भिड़ गए। इस क्रम में लाठी डंडे चले जिसमें घायल 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक किशोर सनी कुमार पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सदन पंडित का पुत्र बताया जाता है। मंगलवार की दोपहर बारात आए एक किशोर की मौत की होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची मातमी सन्नाटा पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी की पुत्री की शादी थी। पटना जिले के फतेहपुर गांव से बारात आयी हुई थी। वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था और नाच प्रोग्राम में नर्तकियां नाच रही थी। यह भी पढ़ें- राजद के पूर्व विधायक अरुण य...