बिहार के जनप्रतिनिधियों ने भीषमपुर का विकास देखा
वाराणसी, अगस्त 12 -- सेवापुरी, संवाद। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बिहार के 62 मुखिया, पंचायत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मंगलवार को यहां पहुंचे। उन्होंने आदर्श ग्रामसभा भीषमपुर में एक्सपोजर विजिट किया। विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और नवाचारों का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत भवन, लाइब्रेरी, आरसी सेंटर और प्लास्टिक कचरा निस्तारण इकाई देखी। जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता, महिला रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यों के बारे में जाना। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और ग्राम प्रधान राकेश कुमार सिंह बिहार के जनप्रतिनिधियों और अफसरों का स्वागत किया। आदर्श ग्रामसभा में सरकारी योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। कहा कि भीषमपुर का विकास जनभागीदारी, पारदर्शिता और निरंतर प्रयास का परिणाम है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.