एटा, मई 19 -- डीएलएड की परीक्षा के दौरान अधिकांश गेस्ट हाउस फुल है। इनमें रहने वालों से पूछो तो वह कह रहे है कि परीक्षा देने के लिए बिहार से आए हैं। ऐसा क्या अच्छा लग रहा है कि जो यह परीक्षार्थी यहां पर यह पढ़ाई करने के लिए आ रहे है। एटा में इन दिनों डीएलएड की परीक्षा चल रही है। 15 परीक्षा केंद्रों पर 4300 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। सुबह और शाम की पालियों में परीक्षा हो रही है। शहर के अधिकांश गेस्ट हाउसों में बच्चों की भीड़ है। यह भी पढ़ें- BSTC Pre Deled Dress Code : राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा कल, कब बंद होंगे गेट, क्या है ड्रेस कोड, जानें 15 नियमपरीक्षार्थियों की भीड़ मंगलवार की सुबह अतिथि निवास पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भीड़ खड़ी थी। अधिकांशों के हाथ में गैस पेपर थे। कुछ बच्चे गैस पेपर पढ़ रहे थे तो कुछ अपने जुरूरी काम निपटा र...