अररिया, जनवरी 20 -- अररिया, संवाददाता रविवार को फारबिसगंज स्थित डॉ बीपीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा की ओर से एसोसिएट मीटिंग का आयोजन एक आवासीय होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बीपीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज के बिहार हेड रवि कुमार ने की। बताया गया कि ये कार्यक्रम शैक्षणिक मार्गदर्शन, पारदर्शी प्रवेश प्रणाली और बिहार के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सहित आसपास के क्षेत्रों से जुड़े शिक्षकों, एजुकेशन एसोसिएट्स और सामाजिक हस्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर आमंत्रित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को सही और समय पर मार्गदर्शन की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि वे भ्रामक विज्ञापनों और निम्न स्तर के शैक्षणिक संस्थानों से बचकर मान्यता प्राप्त और विश्वसनीय संस्थानों...