पटना, नवम्बर 4 -- बिहार में संस्कृत शिक्षा को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय भंडारण निगम के बीच नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा और निगम के महाप्रबंधक प्रकाश चंद्र राय ने हस्ताक्षर किए। मौके पर निगम के सामाजिक दायित्व से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। करार के तहत बिहार के छह चयनित संस्कृत विद्यालयों में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब लगाए जाएंगे। लैब में आधुनिक कंप्यूटर और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि संस्कृत स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी कंप्यूटर शिक्षा मिल सके। बैठक में कंप्यूटर लैब की स्थापना, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, क्रियान्वयन की प्रक्रिया एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। 50 मॉडल संस्कृत विद्यालय विकसित करने पर हो रहा ...