बलिया, मई 6 -- बलिया, संवाददाता। बिहार के छपरा में बुधवार की तड़के हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत तथा सात के घायल होने की सूचना के बाद नरही थाना क्षेत्र के कई गांवों में मातम पसर गया। मृतकों और घायलों के परिजन खबर मिलते ही छपरा के लिए रवाना हो गये। नरही थाना क्षेत्र के बड़का खेत निवासी अशोक राम और पिपराकलां निवासी राहुल संयुक्त रुप से आर्केस्ट्रा चलाते थे। उनका हेड आफिस नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी पर था। आर्केस्ट्रा में डीजे के अलावा एक दर्जन लोग काम करते थे, जिनमें चार महिला डांसर थीं। बिहार के आरा से मंगलवार को बारात छपरा (बिहार) के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छोटका ब्रह्मपुर गयी थी। पूरी रात बारातियों का मनोरंजन करने के बाद आर्केस्ट्रा में शामिल लोग पिकअप पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच छपरा शहर से कुछ दूरी पर ब...