छपरा, मई 12 -- बिहार के छपरा जिले में एक छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहं एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर स्थित पाठशाला लाइब्रेरी में पढ़ने जा रही छात्रा से रविवार को दो युवकों ने चाकू के बल पर झाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया। दाऊदपुर के एक गांव की रहने वाली छात्रा को बाइक पर सवार हो कर अपने गांव के एक युवक के साथ लाइब्रेरी जाते वक्त बाइक सवार दो किशोरों ने जबरन रोक लिया। इस दौरान दोनों ने एक अन्य मित्र को भी बुला लिया। पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई। पुलिस ने इस मामले में एसडीपीओ टू राज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर एक आरोपित 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। एफएसएल की टीम ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और साक्ष्य इकट्ठे किए। यह भी पढ़ें- बिहार के उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में ये...