हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 18 -- होली के बाद सारण (छपरा) में पांच लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई थी। मृतकों के पास बरामद रसायन की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। मंगलवार को एडीजी (मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) अमित कुमार जैन ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवाल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कांड में 10 अभियुक्त नामजद किए गए थे। इनमें मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त सूरज महतो समेत कुल छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गयी है। एडीजी ने बताया कि सारण के मशरक और पानापुर में पांच लोगों की मौत हुई थी। इनमें दो का पोस्टमार्टम कराया गया था, जबकि तीन शव पहले ही जला दिए गए। पोस्टमार्टम के साथ बरामद केमिकल की जांच में उसमें मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि हुई है। स्पिरिट को शराब बनाने के लिए मिथाइल अल्कोहल का इस्तेमाल किया जाता है। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.