बिहार के छपरा में घर जा रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन हैवानों को पुलिस ने पकड़ा
छपरा, अक्टूबर 22 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। बिहार के छपरा जिले में एक नाबालिग लड़की से हैवानियत की गई है। इसुआपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नीतीश कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो और अनूप कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पीड़िता बाजार से सामान खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बरगद के पेड़ के पास तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उनमें से दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि तीसरा मौके पर मौजूद था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 मढ़ौरा संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों नामजद आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.