मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय (एलएनटी) में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में भाषण व रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने की।प्राचार्य ने कहा कि प्राचीन काल से लेकर आजतक इस प्रदेश ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लोकतंत्र की नींव वैशाली में पड़ी और मंडन मिश्र जैसे विद्वानों तथा बिहार के अनेक चिंतकों व साहित्यकारों ने विश्व को समृद्ध किया है।कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्रों ने भी अपने विचार रखे। एनएसएस पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.