बिहार के चार तस्कर 139 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
सीतापुर, अगस्त 16 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार और 139 बोतल प्रतिबंधित शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं और हरियाणा व चंडीगढ़ से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को कमलापुर पुलिस कम्हरिया चौराहे के पास मानपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद होने पर उसमें सवार बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले रंजीत कुमार, रतनेश कुमार सिंह, विक्की कुमार और अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार से 999 पावरस्टार फाइन रम की 10 बोतल, वजीर डील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.