एक संवाददाता, जुलाई 20 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक मगरमच्छ किसान को अपने जबड़े में दबोच कर ले गया। दरअसल यहां रविवार की देर शाम नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचरूखा सिरिसिया के गुरलहिया सरेह के भापसा नाला पार कर रहे किसान केदार बैठा (55) ग्राम पचरूखा सिरिसिया भुटोला निवासी मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। बता दें कि केदार बैठा रविवार की सुबह अपने खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। जहां से देर शाम करीब साढ़े छह सात बजे अपने घर की ओर वापस लौट रहे थे।इसी क्रम गुरलहिया सरेह के समीप भपसा नाला पार कर रहे थे। नाला पार करने के दौरान नाला में पहले से घात लगाए बैठे एक बड़ा मगरमच्छ ने पैर पकड़ लिया और गहरे पानी की ओर खिंचने लगा। मगरमच्छ के खिंचने पर केदार बैठा द्वारा बचाओ-बचाओ की शोर किया गया। पास के खेत में काम से लौट रहे लोग और खेत देखरेख करने के लि...