बिहार के चंपारण में बाढ़ पीड़ितों के लिए आई राहतों की खेप, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- बिहार में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले में बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है। इस आपदा में राहत की बांट जोह रहे पीड़ितों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बेतिया में हरी झंडी दिखाकर राहत वाहनों को रवाना किया। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे की पहल पर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के सहयोग से 25 पिकअप वैन राहत सामग्री की खेप गुरुवार को पटना से चंपारण पहुंची। राहत सामग्री से लदे पिकअप वाहनों के जरिए पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाई जा रही है। बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत वाली इस खेप के मोतिहारी पहुंचने के बाद केंद्रीय कोयला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.