नगर प्रतिनिधि, अप्रैल 22 -- बगहा नगर के वार्ड संख्या 34 और 35 के सीमा पर स्थित एक बगीचे में बुधवार की सुबह एक प्रेमी युगल का शव आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह जब लोग बगीचे की ओर गए तो उन्होंने एक ही पेड़ से युवक और युवती के शव को लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान वार्ड 33 निवासी असगर अली के 19 वर्षीय पुत्र मो. मुस्तफा और वार्ड 35 के खैरकुत्ती निवासी गुलाब अंस...