पटना, अगस्त 22 -- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दस सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) से 'तेजस्वी संदेश रथ' को रवाना किया गया। जिसे आरजेडी चीफ लालू यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के जरिए पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस मौके पर राजद सुप्रीमो ने कहा कि तेजस्वी संदेश रथ पटना जिला के सभी पंचायत, गांव और घर-घर जाकर तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए 17 महीने के कार्यों का प्रचार-प्रसार करेगा। लोगों को यह भी बताया जाएगा की महागठबंधन सरकार बनने पर सभी के साथ न्याय होगा और उनके हक और अधिकार में कार्य किए जाएंगे आपको बता दें कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार का निश्चय रथ चर्चा में था, जो हरियाणा से बनकर आया है। अब इसी रथ से नीतीश चुनाव प्रचार करेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.