भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एसएम कॉलेज इतिहास विभाग और इतिहास संकलन समिति, दक्षिण बिहार द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय 'प्राचीन बिहार का गौरवशाली इतिहास' रखा गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा ने किया। उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि यह बिहार ज्ञान और मोक्ष की धरती है। वेबिनार का आयोजन डॉ. हिमांशु शेखर और इतिहास संकलन समिति के सचिव शैलेश कुमार के प्रयास से हुआ था।वेबिनार के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पीयूष कमल सिन्हा थे। उन्होंने प्राचीन बिहार के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए मगध का उत्कर्ष, मगध पूरे देश की राजधानी लगभग 1000 वर्षों तक होने की बात कही। डॉ. शैलेश कुमार ने पाल कला केन्...