नई दिल्ली, जुलाई 14 -- अल्ट्राटेक में हम मानते हैं कि भारत गांवों में बसता है। जब गांव बनता है, तभी देश आगे बढ़ता है। इसी सोच के साथ बिहार के कई गांवों में विकास अब सिर्फ सड़क, भवन या सुविधा बनाने तक सीमित नहीं दिखता। यह उन मंज़िलों तक पहुंचने का रास्ता तैयार कर रहा है, जो कभी बहुत दूर और मुश्किल लगती थीं। कहीं गाँव में बना पंचायत भवन सरकार और गांव के बीच की दूरी को कम कर लोगों तक सरकारी सेवाएं और योजनाएं आसानी से पहुंचा रहा है। कहीं गांव में बना खेल मैदान बच्चों और युवाओं को गाँव में ही ट्रेनिंग और प्रैक्टिस करने का मौका दे रहा है, ताकि वे देश के लिए मेडल जीतने की तैयारी कर सकें। कहीं बायोगैस गांव को नई सोच से जोड़ रहे हैं। और कहीं ग्रामीण हाट गाँव की अर्थव्यवस्था का नया केंद्र बन रहे हैं। गांव को सही दिशा और तेज गति देने में वहां के मुख...