ब्रजेश, फरवरी 4 -- बिहार के विभिन्न जिलों में स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए गांवों में बड़े पैमाने पर ग्रामीण हाट विकसित की जाएगी। राज्य सरकार के सात निश्चय-3 की प्राथमिकताओं में भी इसे शामिल किया गया है। इसका मुख्य मकसद है 'ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय को दोगुनी करना। इसके तहत एक तरफ रोजगार और उद्यम को बढ़ावा देने के लिए सरकार मदद देगी, वहीं स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बेहतर बाजार भी उपलब्ध होगा। बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा पेश बजट भाषण पुस्तिका में इसका विस्तार से उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण हाट विकसित की जाएंगी। इसके लिए प्रखंडों में कृषि विभाग की जमीन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.