हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 16 -- बिहार के गांवों में अब स्टार्टअप खोलना आसान होने वाला है। राज्य की नीतीश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्टार्टअप का लाभ दिलाने और उन्हें नवाचार से जोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्हें जिला स्तर पर ही तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्टार्टअप शुरू करने के लिए उन्हें पटना आकर राज्य मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। उद्योग विभाग ने इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसी साल इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। बिहार में उद्योगों का तेजी से विकास करने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है। इसके तहत स्टार्टअप को लेकर भी सरकार बेहद गंभीर है। ऐसे में स्टार्टअप को लेकर कई स्तरों पर काम हो रहा है। विभागीय अधिकारी के अनुसार इस समय बिहार में स्टार्टअप की भरपूर संभावना मौजूद हैं। खासकर स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.