वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में बिहार के गांधी मिश्रा का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग यमन में छोटा ख्याल में पारंपरिक बंदिशों का गायन किया। उनके साथ तबला पर दिव्यांश कुमार तथा हारमोनियम पर किसलय कुमार ने संगत की। संचालन अनूप मिश्रा एवं संयोजक अंशुमान महाराज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...