हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 27 -- गया जंक्शन पर सोमवार से 16 मई तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लगाया गया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म एक पर रेल ट्रैक के पुनर्निर्माण का कार्य होगा। इसके कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।मेगा ब्लॉक को लेकर 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस 28 अप्रैल से 16 मई तक मानपुर जंक्शन से खुलेगी, जबकि 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस मानपुर तक ही आएगी। 03253 पटना-चर्लापल्ली और 03254-03255 चर्लापल्ली-पटना ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है और ये गया होकर नहीं चलेंगी। 63245-63289 पटना-गया-डेहरी मेमू को पटना से करीब 100 मिनट देरी से चलाया जाएगा। वहीं 13349-13350 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में कोचों की संख्या घटा दी गई है। भभुआ-पटना इंटरसिटी, राजगीर...