गयाजी, दिसम्बर 31 -- पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस भीषण ठंड से बचने के लिए कई लोग अलाव जलाते हैं। गयाजी जिले में बोरसी जलाकर सोए एक परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया है। यहां बोरसी की गैस से दम घुटने के कारण नानी समेत नाती और नातिन की मौत हो गई। यह घटना वजीरगंज प्रखण्ड के कुर्कीहार महादलित टोला क्षेत्र का है। मृतक की पहचान साठ वर्षीय मीना देवी, उसकी नातिन छह वर्षीय आंशी और नाती पांच वर्षीय सुजीत शामिल है। यह घटना तब हुई जब रात में परिवार के चार सदस्य एक कमरे में सो रहे थे। कमरे को गर्म रखने के लिए बोरसी जलाई गई थी। कमरा बद बंद होने के कारण उसमें गैस भर गई और ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौत का पता बुधवार की सुबह तब चला जब उसी कमरे में सोयी काजल देवी अपनी मां मीना देवी और पुत्र-पुत्री को जगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.