बिहार के किसान के बेटे को लंदन में ग्रेजुएशन के साथ 75 लाख का पैकेज, नहीं मिला था DU के SRCC में दाखिला
संवाद सूत्र, जुलाई 31 -- बिहार के भोजपुर जिले के बखोरापुर गांव से निकलकर लंदन तक अपनी पहचान बनाने वाले निखिल सिंह ने मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले निखिल ने रॉयल हॉलोवे, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बिजनेस और कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई पूरी करते ही उन्हें लंदन की एक प्रतिष्ठित कंपनी से करीब 75 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नौकरी का ऑफर मिला है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव, जिले और परिवार में खुशी का माहौल है।असफलता से मिली नई दिशा निखिल के पिता एवं उद्योगपति-सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह बताते हैं कि बेटे का सपना दिल्ली के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में पढ़ाई करने का था। उन्होंने प्रवेश परीक्षा भी दी, लेकिन चयन नहीं हो सका। हालांकि, परिवार ने इस असफलता को अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.