खगडि़या, नवम्बर 21 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया द्वारा 20 नवंबर को नई दिल्ली के मेट्रोपॉलिटन होटल में आयोजित द्वितीय सम्मेलन में बिहार के कृषि उद्यमी एवं एस.बी. एग्रो फार्म्स के संस्थापक डॉ. चिकलीत कुमार शर्मा ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य विषय भारत को वैश्विक बीज केंद्र बनाने में सब्जी बीज क्षेत्र की भूमिका था। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन में सरकार, कृषि अनुसंधान संस्थानों और बीज उद्योग से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों तथा विभिन्न कंपनियों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्देश्य भारत को वैश्विक बीज उत्पादन एवं निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा सरकार, अनुसंधान संस्थानों और निजी बीज उद्योग के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देना था।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व आयोजित सम्मेल...