पटना, जनवरी 20 -- बिहार में कांग्रेस समेत विपक्षी दल के विधायकों में टूट के दावों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ऐक्टिव हो गए हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। 23 जनवरी को इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आलाकमान के साथ उनकी बैठक होगी। इसमें राहुल गांधी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचवि केसी वेणुगोपाल भी रहेंगे। बिहार के सभी 6 विधायकों से राहुल समेत शीर्ष नेता वन-टू-वन मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान द्वारा सभी विधायों से अलग-अलग बात कर उनकी नाराजगी की वजह जानने की कोशिश की जाएगी। दरअसल, बिहार में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तरफ से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के सभी 6 विधायक पाला बद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.