बिहार के औरंगाबाद में राजद सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर को पीटा; सहायक से बदसलूकी
एक संवाददाता, मई 14 -- औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा की स्कॉर्पियो गाड़ी पर मंगलवार की रात मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनवार गांव में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले में मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी सांसद के निजी सहायक नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी संजय कुमार ने दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि सांसद के निर्देशानुसार स्कॉर्पियो वाहन से औरंगाबाद जिले के विभिन्न गांवों कौडियारी, भंडारी सहित अन्य स्थानों पर शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे मदनपुर थाना क्षेत्र के श्रीडीह निवासी रामावतार की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर ताराडीह, मदनपुर की ओर जा रहे थे। वाहन में चालक नवलेश कुमार एवं बिजहर निवासी लालमोहन मेहता सवार थे। हसनवार गांव पहुंचने पर वहां पूर्व से एक बारात रुकी हुई थी और का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.