मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब बिहार में एनएच से जुड़ी सड़क परियोजनाओं में बांस से बने क्रैश बैरियर लगाएगा। इसकी शुरुआत बिहार के मुंगेर में बन रहे एनएचएआई में गंगा किनारे बांसवाले क्रैश बैरियर की शुरुआत हो रही है। वहीं प्रदेश में चल रही एनएचएआई के अन्य परियोजनाओं में भी स्टील के क्रैश बैरियर की जगह बांसवाले क्रैश बैरियर ही लगाए जाएंगे। एनएचएआई ने इसके लिए निविदा निकाली है। इस पर करीब 86.40 लाख की लागत आएगी। नये बन एनएच 139डब्ल्यू में भी मनिकपुर से साहेबगंज के बीच कई जगहों पर बांस से बने क्रैश बैरियर ही लगाने की योजना है। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। इसको लेकर एनएचएआई मुख्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि मुंगेर...