मुंगेर, मार्च 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। त्रिवेंद्रम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार के युवा एथलीट पीयूष राज ने 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह रेस महज 47.1 सेकंड में पूरी कर राज्य का गौरव बढ़ाया। खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि पीयूष की यह उपलब्धि बिहार के खेल इतिहास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसके साथ ही वे अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले राज्य के पहले एथलीट बन गए हैं। पीयूष की सफलता पर पूरे मुंगेर के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि, उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.