अररिया, जनवरी 4 -- बिहार में जारी भीषण ठंड और शीतलहर के बीच अररिया जिले में 8वीं तक के सभी स्कूल 6 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी विनोद दूहन के आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 6 जनवरी तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। हालांकि, कक्षा आठ से ऊपर की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा सकती हैं। यह व्यवस्था बड़े छात्रों की पढ़ाई को प्रभावित न होने देने के लिए की गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों को गर्म भोजन वितरित करने के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है, ताकि पोषण सुनिश्चित किया जा सके। आपको बता दें मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.