नई दिल्ली, जनवरी 11 -- सीवान जिले में चल रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही। विशेषकर सुबह-शाम में तापमान कम रहने से काफी परेशानी हो रही है। बहरहाल, कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सरकारी व निजी स्कूल समेत आंगनबाड़ी केन्द्र, प्री स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 12 जनवरी सोमवार से 14 जनवरी बुधवार तक प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि शीतलहर को देखते हुए सरकारी व निजी विद्यालयों में इसके ऊपर की आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहृ 10 बजे से अपराहृन तीन बजे तक सावधानी बरतते हुए संचालित की जायेंगी। वहीं शेष अन्य कक्षाएं निर्धारित समयानुसार, संचालित होती रहेंगी। वहीं, मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.