कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 6 -- बिहार के वैसे जिले जहां पहाड़ी, घने जंगल और दुर्गम क्षेत्र हैं, वहां भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) नेटवर्क को मजबूत करेगा। कंपनी ने राज्य के नौ जिलों में नेटवर्क को मजबूत करने की पहल की है। इसके तहत 4जी में अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है। 250 मोबाइल साइट्स को अपग्रेड कर 4जी नेटवर्क से लैस करने की प्रक्रिया चल रही है। ये जिले अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, रोहतास, जमुई, कैमूर और बांका हैं। ये सभी क्षेत्र लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (एलडब्ल्यूई) प्रभावित माने जाते हैं, जहां पहाड़ी, घने जंगल और दुर्गम रास्ते संचार की मुख्य बाधा रहे हैं। बीएसएनएल के महाप्रबंधक (सीएम) अली एहतेशाम ने बताया कि इन क्षेत्रों में जब नक्सलवाद हावी था तब नेटवर्क की स्थिति भी ठीक नहीं थी, जिसे अब बीएसएनएल सुदृढ़ कर रहा है।...