हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 15 -- बिहार के चार शहरों में मेट्रो निर्माण की रफ्तार दो साल बाद भी सुस्त है। रूट तय होने के बाद से मेट्रो की फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है। सर्वे और फिजिबिलिटी रिपोर्ट के बाद डीपीआर बनाई जानी थी। डीपीआर बनाने का काम कब शुरू होगा, इस पर नगर विकास विभाग के अधिकारी मौन हैं। ऐसे में इन चारों शहरों में मेट्रो चलाने की योजना बेपटरी होती दिख रही है। राज्य मंत्रिमंडल ने जून 2024 में मुजफ्फरपुर, गयाजी, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो रेल परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उसके बाद राइट्स को सर्वे और फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेवारी दी गई। नवंबर 2024 तक राइट्स को रिपोर्ट देनी थी। जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के सुझाव के साथ राइट्स ने 16 फरवरी 2025 को नगर विकास विभाग को रिपोर्ट सौंप दी। राइट्स ने सौंपने से...