हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 30 -- बिहार के इंजीनियरिंग कालेजों और पॉलिटेक्निक कालेजों में 1239 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में दी। वे सूचना भवन में विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग कालेजों में 966 शिक्षकों की जबकि पॉलिटेक्निक कालेजों में 273 शिक्षकों की नियुक्ति की अधियाचना बीपीएससी को भेजी गई है। इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाएगी। इसके पहले इंजीनियरिंग कालेजों और पॉलिटेक्निक कालेजों में 723 अनुदेशकों और 1093 प्रयोगशाला सहायकों के पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन प्रकाशित की जा चुकी है। आगे भी जरूरत के अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी। यह भी पढ़ें- 12 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.