एक संवाददाता, मई 12 -- भोजपुर सह बक्सर विधान परिषद उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। लेकिन मतदान से ठीक एक दिन पहले आरा में उप प्रमुख के पति की हत्या से खलबली मच गई है। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में तनाव का माहौल भी है। गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख पुष्पा देवी के पति संजीत कुमार सिंह उर्फ टनटन कुमार की हत्या के बाद सोमवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग स्थित बगवां बाजार पर ग्रामीणों ने शव रखकर रोड जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक चले जाम के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.