नई दिल्ली, जून 16 -- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सप्तर्षि घोष को भारत सरकार की अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) से 64 लाख रुपये का शोध अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्हें यह रिसर्च ग्रांट आनुवंशिक (जेनेटिक) रोगों को लेकर चिकित्सीय रणनीतियों के विकास से संबंधित शोध कार्य के लिए दिया गया है। केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर घोष सीयूएसबी के बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज डिपार्टमेंट के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर तीन साल में अपनी स्टडी पूरी करेंगे। 'केमिकल मॉड्यूलेटर्स का इस्तेमाल करके न्यूक्लिक एसिड में स्ट्रक्चरल बदलाव' पर अपने प्रस्तावित रिसर्च वर्क के बारे में बताते हुए घोष ने कहा कि कैंसर और न्यूरोडीजेनेरेटिव जैसी जेनेटिक बीमारियां मुख्य रूप से हमारे डीएन...