अररिया, सितम्बर 13 -- बिहार के अररिया में चार बच्चे मिट्टी के ढेर में जिंदा दफन हो गए। उनमें से दो बच्चों को लोगों ने बचा लिया लेकिन, दो की मौत हो गई। घटना नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित धरहरा गांव में रविवार की दोपहर की है। स्थानीय लोगों ने अवैध खनन में बच्चों की मौत का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा। विधायक देवयंती देवी की पहल पर घंटों बाद सड़क जाम हटाया गया। जिले के मुख्य नहर की सफाई से निकली मिट्टी की अवैध कटाई की जा रही थी। सभी बच्चे धरहरा गांव के बताये गये हैं। मृतकों में संजीव पासवान का आठ वर्षीय पुत्र साजन कुमार और रवि पासवान का छह वर्षीय बेटा आयांश कुमार शामिल हैं। सकुशल बचाए गये बच्चों में छोटू पासवान का पांच वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार तथा संजीव पासवान का छह वर्षीय लाड़ला आर्यन कुमार शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में ...