बिहार के अजीत हत्याकांड का आरोपी टेल्को से गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- चमथा दियारे के लक्ष्मण टोल में 8 जून को गोली मारकर एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित चमथा लक्ष्मण टोल निवासी धनिक राय के पुत्र प्रमोदी राय को जमशेदपुर के टेल्को प्रेमनगर से गिरफ्तार कर लिया है। बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि 8 जून को चमथा लक्ष्मण टोल रैली दियारा निवासी भरत राय के 35 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोलीबारी की घटना में मृतक के भाई दीपक राय भी घायल हो गए थे। मामले में प्रमोदी राय के विरुद्ध बछवाड़ा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। यह भी पढ़ें- हत्या मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बछवाड़ा थाने की पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जमशेदपुर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.